रामपुर शाहबाद
जनता की आवाज विधानसभा तक पहुंचाना प्राथमिकता : राही

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद। मिलक विधानसभा क्षेत्र की तहसील शाहाबाद के कई गांवों में सपा नेता राधेश्याम राही ने जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने पीडीए और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर चर्चा करते हुए लोगों की समस्याएं सुनीं। राधेश्याम राही ने क्षेत्रवासियों से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रुके विकास कार्यों को गति दिलाना और जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
जनसंपर्क में भोरकी प्रधान तेज सिंह, अनवा के पूर्व प्रधान विद्याराम सागर, यमन खान, शहजादे खान, रिंकू राही, शिवम सागर, रोहित सागर, सुरेश सागर, ऋषव राही, सचिन सागर, मोहित सागर, पिंकू सागर, अरुण सागर, फरमान हुसैन अब्बासी व मुशर्रफ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



