खैरथल

खैरथल कस्बे मैं खाद सुरक्षा विभाग द्वारा 4 प्रतिष्ठानों से 6 सैंपल लिए गए।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : बुद्धवार  को खैरथल कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कारवाही की गई। डॉ अरविंद गेट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला खैरथल तिजारा के दिशा निर्देश में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कस्बे के 4 प्रतिष्ठानों से 6 सैंपल लिए।
जिला नोडल अधिकारी खाद्य सुरक्षा हेमंत कुमार यादव ने बताया कि आज टीम द्वारा मैसर्स श्री ठाकुर मिष्ठान भंडार से कलाकंद और बर्फी,मैसर्स जोधपुर मिष्ठान भंडार से कलाकंद, मेसर्स खंडेलवाल किराना स्टोर अग्रसेन चौराहा से लाल और हरी मिर्च मसाला भूमि स्पेशल,मैसर्स मोती मिष्ठान भंडार से बेसन के लड्डू और बर्फी की खाद्य सैंपल लिए गए।
खाद्य सैंपल लेकर खाद्य प्रयोगशाला में भिजवाए गए खाद्य सैंपल की रिपोर्ट के बाद एफएसएसएआई 2006 अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बबीता ,मनीषा शर्मा और सुभाष मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button