पाकुड़

रूपी सोरेन के निधन पर पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी ने जताया शोक

Pakur District Congress Committee expresses grief over the demise of Rupi Soren.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और मर्माहत करने वाला है। उनके निधन से झारखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की भावना है। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। शोकसभा में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, शाहीन परवेज अन्य समेत जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य पार्टी सदस्य मौजूद रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button