बरेली
गाय बचाने में डिवाइडर पर चढ़ी स्कॉर्पियो, दो घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी। मथुरापुर रोड नंबर-4 पर कोका-कोला एजेंसी के सामने गाय को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो UP25DZ7863 डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में गाड़ी के आगे के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम के दामाद हारून चौधरी और उनके साथी विवेक गंगवार घायल हो गए। दोनों को गुम चोटें आई हैं।
सूचना पर चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई समेत सभासद और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर जाम खुलवाया।



