बेतुल

बैतूल राष्ट्रीय हिंदू सेना की नई कार्यकारिणी गठित, राज यादव बने जिलाध्यक्ष

नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। राष्ट्रीय हिंदू सेना की जिला स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ नई कार्यकारिणी गठित की गई। राजेश (राज) यादव को जिला अध्यक्ष, अमित यादव को युवा जिला अध्यक्ष, सोमेश सोनी को युवा जिला संयोजक, सत्यम विश्वकर्मा को जिला कार्यालय मंत्री और रोहित दीवान को युवा नगर महामंत्री बनाया गया। वहीं कुनाल धोटे को कोसमी ग्राम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, प्रदेश संयोजक पवन मालवीय, प्रांत सह-सचिव बंटी सरियाम सहित जिलेभर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का शुभारंभ ॐ के उच्चारण के साथ हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों का तिलक लगाकर और भगवा वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे ने आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार पर चर्चा की, जबकि युवा विभाग अध्यक्ष मनीष मालवीय ने पिछले तीन माह के कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की।
जिला संयोजक लतेंद्र यादव ने बताया कि संगठन ने पिछले तीन माह में गौ रक्षा अभियान के दौरान 60 गोवंश को सुरक्षित कर गौ तस्करी से मुक्त कराने और छह वाहनों को पुलिस से जब्त करवाने की जानकारी दी। बैठक में धर्मांतरण के मामलों में एफआईआर एवं कार्रवाई करवाने तथा लव जिहाद के मामलों में संबंधित कार्रवाई करवाने की जानकारी भी साझा की गई। सेवा अभियान के तहत छह अज्ञात मृत व्यक्तियों का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। संगठन विस्तार के लिए जिले में सात स्थानों पर बैठकें आयोजित कर दर्जनों युवाओं को संगठन से जोड़ा गया।
जिला महामंत्री राज पाटीदार ने सामाजिक कार्यों और जनसेवा के कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क कर युवाओं को जोड़ने और संगठन मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बैठक में तहसील संयोजक संदीप यादव, तहसील उपाध्यक्ष राहुल खवादे, प्रखंड अध्यक्ष गौरीशंकर गजामे, मोहित पंवार, सुनील यादव, राज वाघमारे, बिट्टू नागले, कमल किशोर मालवीय, रोहित ठाकुर, बसंत आहके और कोमल प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजना पर चर्चा के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button