साहेबगंज

पोषण माह के समापन पर विजयपुर आंगनवाड़ी केंद्र में बेबी किट वितरण,गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले में शनिवार को पोषण,स्वास्थ्य एवं बाल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के निर्देशानुसार पतना प्रखंड के विजयपुर आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण माह के समापन अवसर पर हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी थीम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई,बच्चों का अन्नप्राशन तथा पांच किशोरियों की माताओं के बीच बेबी किट का वितरण किया गया।साथ ही प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षाECCEके तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास,संतुलित पोषण, स्वास्थ्य एवं खेल-खेल में सीखने के महत्व पर विशेष जानकारी दी गई।कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका रश्मि प्रियंवदा एवं रोमी झा,संरक्षण पदाधिकारी चंदा कुमारी, चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मो.इकबाल, गौतम कुमार,राज कुमार गुप्ता,मंथन संस्था की सामाजिक कार्यकर्ता आराधना मंडल सहित आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका,किशोरियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button