खैरथल

स्वामी होतुराम साहिब का दो दिवसीय मेला 15 व 16 अक्टूबर को

स्वामी होतुराम साहिब के मेले की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : सतगुरु स्वामी होतुराम साहिब के 15 व 16 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय मेले की तैयारियों को लेकर संत मोहनलाल भगत के सानिध्य में आनंद नगर कोलोनी स्थित पूज्य होतूराम साहिब दरबार में बैठक का आयोजन किया गया।सेवादार पीकू लालवानी ने बताया कि बैठक के दौरान सभी सेवादारों से सलाह मशुवरा कर सभी श्रद्धालुओं को मेले की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौपी गई। स्वामी होतूराम साहिब के 15 व 16 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय बरसी उत्सव के तहत
15 अक्टूबर गुरुवार को आयोजित बरसी उत्सव के दौरान प्रातः 10 बजे सतसंग प्रवचन,दोपहर 12:30 बजे ध्वजारोहण के बाद दोपहर एक बजे विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।
सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक दरबार साहिब मोठूका के साई लालचंद भगत, अशोक घायल अजमेर सतसंग प्रवचन, रात्रि 8 बजे से पूज्य बहराणा साहिब का आयोजन किया जायेगा। अगले दिन शुक्रवार 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सत्संग प्रवचन के बाद पल्लव पाकर बरसी महोत्सव का समापन किया जाएगा। इस दौरान उप सभापति सुमित रोघा, चिम्मनलाल तिनानी,नत्थूमल रामनानी,राजा थावनानी, नन्द भगत, हरीश भगत, तीर्थदास रोचवानी, अर्जुनदास बाबानी, ठाकुरदास गिदवानी, दौलत राम, बाबूलाल पोपटानी, श्याम मंघनानी, टीकमदास मुरजानी, जीमडामल माखीजा,बाबूलाल गोरवानी, नाउमल चंदनानी, आतुमल बच्चानी, राजू भगत, पिकू लालवानी, चतर ज्ञानानी, मनीष राजवानी, जीतू भगत, दिनेश माखीजा,बाबू चन्दनानी, विष्णुमल गनवानी गोरधनदास कटारिया, वासदेव दरियानी, नन्द लाल मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button