बरेली
सपा कार्यालय पर मनाई गई धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सपा संस्थापक, पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा हुई। नेताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व राष्ट्रीय सचिव वीरपाल सिंह यादव ने कहा – नेताजी कहते थे वायदा खिलाफी भी भ्रष्टाचार है। उन्होंने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ घर भेजने का ऐतिहासिक फैसला लिया था। जो मंच पर बोलो वही अंदर भी बोलो।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा नेताजी ने समाजवादी आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाया, गरीबों-किसानों को आवाज दी।
महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, विधायक शहजिल इस्लाम, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, विजय पाल सिंह, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, राजेश अग्रवाल, अगम मौर्य, शिवचरन कश्यप ने कहा नेताजी सामाजिक न्याय और भाईचारे के प्रतीक थे, उनके विचारों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। सभा में सपाइयों ने नेताजी के सपनों को पूरा करने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शुभलेश यादव ने की, संचालन जिला महासचिव राजकुमार पाल ने किया।


