बेतुल
बैतूल मेहरा समाज संगठन ने टीआई देवकरण डेहरिया का किया सम्मान
रूस्तम सम्मान मिलने पर थाना कोतवाली पहुंचकर पुष्पहार पहनाए, मिठाई खिलाकर दी बधाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। मेहरा समाज संगठन जिला बैतूल ने थाना कोतवाली प्रभारी देवकरण डेहरिया को प्रतिष्ठित रूस्तम सम्मान से पुरस्कृत होने पर थाना पहुंचकर सम्मानित किया। संगठन के पदाधिकारियों ने पुष्पहार पहनाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों का सम्मान करना गौरव की बात है। ऐसे सम्मान कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रोत्साहन देते हैं। संतु सूर्यवंशी ने कहा कि संगठन सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और समाजहित के कार्यों के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के सम्मान के लिए सदैव तत्पर है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. सरिता डेहरिया, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष जीसी पूर्वे, प्रांतीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ डेहरिया, प्रांतीय संरक्षक डॉ. आईपी पारदे, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गंगाराम घोड़ाहे, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल बिहारे, जिला मंत्री अजय बिसोने, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंद्रभान बडौदे, उपाध्यक्ष युवराज नागले, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सूर्यवंशी, महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष मालती सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष गंगाराम बिसोने, राजेश, सुभाष सेमरे सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


