बुलंदशहर
बुलंदशहर कलेक्ट्रेट में किसानों एवं आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सहायता वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल विधायक लक्ष्मीराज सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलंदशहर। आज कलेक्ट्रेट, बुलंदशहर में विभिन्न आपदाओं से फसल क्षति एवं अन्य नुकसान झेलने वाले किसानों और प्रभावित परिवारों को कृषि निवेश अनुदान एवं राहत सहायता राशि वितरण कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मीराज सिंह शामिल हुए।इस अवसर पर उन्होंने सजीव प्रसारण के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज का संबोधन सुना। उन्होंने कहा कि किसानों का कल्याण और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सरकार संकट की घड़ी में किसानों एवं प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।



