कैराना

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

खादर क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क के गड्ढे में पहिया जाने से हुआ हादसा

परिजनों ने बिना कार्रवाई के किया सुपुर्द—ए—खाक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। खादर क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क पर बने गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से युवक गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार करते हुए शव को सुपुर्द—ए—खाक कर दिया।
रविवार रात करीब आठ बजे झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव ओदरी निवासी सावेज (22) बाइक से तीतरवाड़ा में अपनी बहन से मिलने जा रहा था। खुरगान और अकबरपुर सुन्हेटी के बीच निर्माणाधीन सड़क पर बने गड्ढे में उसकी बाइक का पहिया चला गया। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भी अस्पताल में पहुंचकर हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बाद में परिजनों ने शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द—ए—खाक कर दिया। बताया गया कि सावेज के पिता अब्बास की करीब पांच वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बहन अविवाहित है। वह मजदूरी कर अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button