कैराना
छेड़छाड़ के विरोध पर युवती को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। शादी समारोह से घर लौट रही युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर बेल्ट से पीटा गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आठ अक्टूबर की शाम करीब चार बजे वह अपनी बेटी के साथ पालिका बारात घर में आयोजित शादी समारोह से लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में मोहल्ला नवाब तालाब निवासी भूरा ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें की। विरोध किया तो आरोपी भूरा ने अपने भाई पीरा और पिता सलीम के साथ मिलकर गाली—गलौज शुरू कर दी।
महिला का आरोप है कि तीनों ने उसकी बेटी को बेल्ट से पीटा। मौके पर अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल—112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। वहीं, पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।