बरेली
बांके बिहारी मंदिर में छप्पन भोग, भजन संध्या में झूमे भक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। राजेंद्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में श्री राधा रानी 56 भोग परिवार एवं श्री बांके बिहारी कल्याण समिति की ओर से छप्पन भोग का आयोजन किया गया। सात्विक संकीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या संपन्न हुई।
भजन गायक कार्तिक अरोड़ा और निष्काम पांडे ने ‘मैंने मोहन को बुलाया है वह आता होगा’, ‘दे दे थोड़ा प्यार कन्हैया’, ‘गोविंद चले आओ गोपाल चले आओ’ जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर भक्त नाचने पर मजबूर हो गए। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।इस दौरान जगदीश भाटिया, दिनेश तनेजा, दीपक भाटिया, अनुराग मेहरोत्रा, दीपक अरोड़ा, राकेश खन्ना आदि मौजूद रहे।




