हजारीबाग
बिराखाप ने केदला टीम को पेनल्टी किक में 1-0 से पराजित किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ चुरचू प्रखंड के इंद्रा पंचायत अंतर्गत ग्राम इंद्रा टोला कर्माबेड़ा में झरना झारखण्ड ट्रस्ट व बिरसा मेमोरियल क्लब कर्मबेडा के तत्वाधान तीन दिवसीय युवा महोत्सव सह प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच आयोजन किया गया. जिसके मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति व विशिंस्ट अतिथि इंद्रा मुखिया राधिका देवी, बहेरा मुखिया देवकी महतो,पूर्व मुखिया दसरथ महतो, झरना झारखंड ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद सोरेन, सचिव बिशुन मुर्मू, कोषाध्यक्ष प्रकाश टुडू, संरक्षक एहतेसामूल हसन, झामुमो जिला सचिव नीलकंठ महतो थे सर्व प्रथम अतिथियों ने फुटबॉल किक मारकर मैच का शुभारम्भ किया.मैच में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था जिसमें फ़ाइनल मैच बिराखाप बनाम केदला के बीच खेला गया जिसमें बिराखाप ने केदला टीम को पेनल्टी किक में 1-0 से पराजित किया. वंही जर्ज़रा टीम को तीसरा और जोकी टीम को चौथा स्थान प्राप्त हुआ. मौके पर झरना झारखण्ड ट्रस्ट के द्वारा सभी 16 टीमों को जर्सी व प्रस्सती पत्र देकर सम्मानित किया गया . विजेता टीम को बड़ा खस्सी, शील्ड, मैडल व उपविजेता टीम को भी खस्सी, शील्ड व मैडल देकर सम्मानित किया गया. साथ ही तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त करने वाला टीमों को खस्सी व मैडल देकर सम्मानित किया गया. मौके पर झरना झारखण्ड ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद सोरेन ने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना हैँ उन्होने कहा कि ट्रस्ट खेल के साथ साथ शिक्षा, स्वास्थ, क़ृषि व स्व रोजगार से जोड़कर लोगो को आत्म निर्भर बनाना हैँ पूर्व जीप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपना प्रतिभा निखारने का मौका मिलता हैँ इंद्रा मुखिया राधिका देवी ने कहा कि खिलाडी खेल को अपना लक्ष्य मानकर खेले. सफलता निश्चित मिकेगी. बहेरा मुखिया देवकी महतो ने कहा कि खेल ने खिलाडी अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैँ इस अवसर पर झरना झारखण्ड ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद सोरेन, सचिव बिशुन मुर्मू, कोषाध्यक्ष प्रकाश टुडू,यूनियन नेता धीरज मांझी,तस्लीम अंसारी,बिरसा मेमोरियल क्लब कर्मा बेड़ा के अध्यक्ष – अनुराग मुर्मू
सचिव – होपन सोरेन,कोषाध्यक्ष – राहुल किस्कू,संरक्षक – धानो मांझी , फागु सोरेन , होपना सोरेन , झरी मांझी , रघु मांझी , मुन्नीलाल मांझी , मिहीलाल मांझी , मोहन मुर्मू , सोहन मुर्मू , समीर मुर्मू , अनिल मुर्मू , जूनस मुर्मू , रीतलाल हांसदा , चारलिश , कंमल , जोहान , जमुना , विमल हांसदा , देवनाथ मुर्मू , शंकर मुरमू , बाबूराम मांझी , दीपक सोरेन , बबलू मुर्मू, राकेश मुर्मू , रोबिन किस्कू , विकाश मुर्मू , महेश सोरेन , मनीष मुर्मू , मुन्ना सोरेन , सोधन सोरेन , बाबूलाल मुर्मू , हरिलाल मुर्मू , झरीलाल मुर्मू , शिबराम सोरेन , खेमलाल सोरेन , पतिलाल सोरेन , रामलाल सोरेन , संदीप सोरेन , लुइस सोरेन ,एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे।



