
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा । हसनपुर क्षेत्र के ग्राम ढवारसी में आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित भव्य दशहरा मेले का उद्घाटन हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने फीता काटकर किया। इसके बाद रामलीला मंचन के दौरान भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे कलाकार के साथ विधायक ने रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दशहरा हमें अपने जीवन से अहंकार, अन्याय और नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, मर्यादा और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर समाज में सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता को बढ़ावा देना चाहिए।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, आदमपुर मंडल अध्यक्ष राजीव गोयल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, प्रधान संघ अध्यक्ष यशपाल प्रधान, ग्राम प्रधान कोकापुर रतन सिंह, रामलीला कमेटी अध्यक्ष हरीश त्यागी, प्रबंधक जितेंद्र शुक्ला, संरक्षक राजेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष शिवयंत त्यागी, अक्की त्यागी, मोंटी त्यागी, आशी त्यागी, अमन गोयल, अंकित सागर, अंकित कुमार, नरेश ठाकुर, गणेश शर्मा, सोनू भाटी, मनी माथुर, हुक्म सिंह, मोनू गोयल, संजीव सागर, नवीन चतुर्वेदी, मनोज शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. संजीव कुमार, अमरीश त्यागी और आशीष त्यागी आदि लोग मौजूद रहे



