शामली

टपराना गोल चक्कर पर बाइक में टक्कर मारने वाले अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

दशहरा मनाकर लौट रहे मां-बेटे हुए थे घायल, करनाल में चल रहा उपचार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर टपराना गोल चक्कर के पास बाइक में टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों का करनाल में उपचार चल रहा है।
हरियाणा के करनाल जिले के ऊंचा समाना गांव निवासी रामपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अक्टूबर को उनकी पत्नी महावीरी और पुत्र अमित दशहरा मनाने के लिए शामली जिले के अलीपुरा गांव गए थे। वहां से बाइक पर वापस लौटते समय टपराना गोल चक्कर के पास एक गाड़ी के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके पुत्र की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महावीरी और अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए करनाल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर झिंझाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button