भरत पुर

जीबी कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान

शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश

एनएसएस के तहत संगोष्ठी आयोजित, युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की भागीदारी पर जोर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। स्थानीय जीबी कॉलेज भुसावर में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी स्थानीय चुनावों के मद्देनजर नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करना तथा शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना रहा।
महाविद्यालय के मुख्य सभागार में आयोजित संगोष्ठी में युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और मजबूत लोकतंत्र के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जाति, धर्म, वर्ग और किसी भी प्रकार के प्रलोभन से ऊपर उठकर अपने विवेक से राष्ट्रहित में मतदान करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार अवस्थी ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखने और अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सामूहिक शपथ दिलाई। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ के रोबिन सिंह, विष्णु कुमार मीणा, मोहन सिंह एवं महेंद्र सिंह सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button