साहेबगंज

कैशलेस योजना के तहत iRAD/eDAR पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

सड़क दुर्घटना में त्वरित मुआवजे पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में सड़क दुर्घटना डेटा प्रबंधन और त्वरित मुआवजा प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कैशलेस स्कीम के तहत iRAD/eDAR पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण सिविल सर्जन कार्यालय साहिबगंज के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें iRAD/eDAR मैनेजर मनोज कुमार ने विस्तृत प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को दुर्घटना संबंधी डेटा के समयबद्ध संकलन,डिजिटल एंट्री प्रक्रिया, केस ट्रैकिंग और विभागीय समन्वय से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई।विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि iRAD/eDAR पोर्टल के माध्यम से दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित राहत और मुआवजा उपलब्ध कराने में दक्षता व पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।प्रशिक्षण सत्र में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी सीएचसी और पीएचसी ऑपरेटरों के साथ बीपीएम प्रतिनिधि सक्रिय रूप से मौजूद रहे।प्रणाली के प्रभावी उपयोग के लिए व्यवहारिक अभ्यास भी कराया गया।प्रतिभागियों ने इस पहल को अत्यंत उपयोगी और जनहितकारी बताते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से दुर्घटना प्रबंधन प्रक्रिया और अधिक व्यवस्थित व परिणामोन्मुखी बनेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button