बुलंदशहर
मिनी बायज यूपी स्टेट बाक्सिग चैंपियनशिप में के डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखावटी का शानदार प्रदर्शन
विशेष ने जीता कांस्य पदक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर एस बी बाक्सिंग एकेडमी सादोपुर नियर बादलपुर ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्ध नगर में आयोजित फर्स्ट यूपीबीए उत्तर प्रदेश बाक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित यूपी स्टेट बाक्सिग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। इसमें के डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखावटी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के चालीस पैंतालीस जनपदों के स्कूलों ने हिस्सा लिया।
कक्षा छह के विशेष ने 27-30किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया।दिशुपाल, हर्षित, ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।दिवाकर ने 33-35किग्राम वर्ग में जिला टृायल में क्वालीफाई किया। प्रबंधक अर्पित ठाकुर एवं प्रधानाचार्या विभा शर्मा उप प्रधानाचार्य आदि ने विजेताओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि यह सफलता अन्य छात्रों को भी प्रेरणा देगी।



