बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

पार्टी के लिए खाता खोलना भी मुश्किल होगा

अनंत सिंह के बयान से सियासत में हलचल; अब आगे क्या होगा?

पटना । सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक दिसंबर को सरेंडर करने की बात कही और न्यायालय पर भरोसा जताते हुए दोबारा जमानत मिलने की उम्मीद की।
मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में एक दिसंबर को सरेंडर करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि अदालत से उन्हें फिर जमानत मिल जाएगी।
अनंत सिंह ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए जदयू एमएलसी नीरज कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि दुलारचंद यादव की हत्या नीरज कुमार ने करवाई है। अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी का विरोध नहीं किया था, बल्कि नीरज कुमार का विरोध किया था। उनके मुताबिक, उनके खिलाफ जितने भी मुकदमे दर्ज हुए, वे सभी नीरज कुमार ने करवाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नीरज कुमार ने जो कहा, सरकार और पार्टी ने वही किया।
अनंत सिंह ने कहा कि अगर नीतीश कुमार की तबीयत ठीक रहती तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। नीतीश कुमार के अस्वस्थ होने के बाद ही यह सब हुआ। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब वह न तो नीतीश कुमार से मिलेंगे और न ही ललन सिंह से।
अनंत सिंह ने पार्टी के भविष्य पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आने वाले समय में पार्टी के लिए अपना खाता खोलना भी मुश्किल हो जाएगा। बेटे के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा थी कि बेटा चुनाव लड़े, लेकिन अब यह फैसला उसकी अपनी मर्जी पर निर्भर है। अंत में उन्होंने कहा कि उनके साथ जिसने भी जुल्म किया है, भगवान उसे इसका जवाब दिखाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button