साहेबगंज

रक्तदान कर एनएसएस स्वयंसेवक अभिषेक कुमार ने पेश की मानवता की मिसाल

गंभीर बीमार महिला को दिया ओ पॉजिटिव रक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के स्वयंसेवक एवं बीएड संकाय के प्रशिक्षु अभिषेक कुमार ने रक्तदान कर मानवता और सामाजिक सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।उन्होंने सदर अस्पताल, साहिबगंज स्थित रक्त अधिकोष में ओ पॉजिटिव रक्तदान कर गंभीर बीमारी से ग्रसित एक जरूरतमंद महिला की मदद की।प्राप्त जानकारी के अनुसार,एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो.कुमार प्रशांत भारती को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक गंभीर रूप से बीमार महिला के उपचार के लिए तत्काल ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है।इस पर उन्होंने रक्तदान के इच्छुक लोगों से आगे आकर महिला की सहायता करने की अपील की।इस अपील पर सकारात्मक पहल करते हुए एनएसएस स्वयंसेवक अभिषेक कुमार ने अपना रक्त समूह ओ पॉजिटिव बताते हुए स्वेच्छा से रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की।इसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया और जरूरतमंद महिला की सहायता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।अभिषेक कुमार की इस नेक पहल की महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह एवं अन्य प्राध्यापकों ने सराहना की।उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है,यह न केवल किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम है,बल्कि समाज के प्रति हमारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।अभिषेक का यह प्रयास महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।उनका यह कार्य एनएसएस के मूल मंत्र”मैं नहीं, बल्कि आप”Not Me,But You की भावना को भी चरितार्थ करता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button