अमरोहा

हसनपुर के अमरोहा अड्डे पर लगा भीषण जाम

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर । हसनपुर नगर के अमरोहा अड्डे पर गुरुवार को भीषण जाम लग गया, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक जाम लगा रहने से वाहनों की दूर-दूर तक लंबी लाइन लग गई।
जानकारी के अनुसार, अमरोहा अड्डे पर दोपहर के समय वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। इसी दौरान दोनों ओर से आ रहे वाहनों के आमने-सामने आ जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। देखते ही देखते सड़क पर बस, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक और ई-रिक्शा की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे यात्रियों,  और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग अपने वाहनों से उतरकर पैदल ही गंतव्य की ओर निकल पड़े।
जाम की सूचना मिलते ही हसनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को एक-एक कर किनारे लगाकर रास्ता खाली कराया। पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को धीरे-धीरे वहां से रवाना किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।स्थानीय लोगों का कहना है कि अमरोहा अड्डे पर जाम लगना आम बात हो गई है। अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के कारण आए दिन यहां जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों ने प्रशासन से अमरोहा अड्डे पर स्थायी रूप से यातायात पुलिस की तैनाती और अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button