साहेबगंज

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक,छठ घाटों के विकास,तट संरक्षण और इको-टूरिज्म पर हुई चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में गंगा नदी के तटों के संरक्षण,छठ पूजा केअवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए अतिरिक्त घाटों के विकास तथा पर्यावरण अनुकूल पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या एवं उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिले में अतिरिक्त छठ घाटों के विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।इस संबंध में आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर नमामि गंगे परियोजना को भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया,ताकि घाटों का विकास कर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।साहिबगंज शहरी क्षेत्र में गंगा नदी के कटाव से तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा के मद्देनजर बिजली घाट से ओझा टोली घाट तक लंबित तट संरक्षण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया।संबंधित कार्यों में तेजी लाकर तटों को कटाव से सुरक्षित करने की आवश्यकता बताई गई।वहीं बास्कोला रेलवे लाइन के समीप गंगा नदी के कटाव से रेलवे अवसंरचना एवं आसपास के क्षेत्रों को संभावित खतरे से बचाने के लिए पूर्व में किए गए अस्थायी कटाव निरोधक कार्यों के अतिरिक्त व्यापक एवं स्थायी तट संरक्षण कार्य कराने पर भी चर्चा की गई।बैठक में गंगा नदी में मनोरंजन एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गैर-मोटर चालित नौकाओं के परिचालन की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।इस पहल का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ जलीय जीवों,विशेषकर गंगा डॉल्फिन के प्राकृतिक आवास एवं पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखना है।पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने गंगा नदी के संरक्षण,तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा एवं स्थानीय स्तर पर जनसुविधाओं के विकास के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।इस बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा,नगर प्रशासक साहिबगंज अभिषेक कुमार सिंह,नगर पंचायत प्रशासक राजमहल दानिश हुसैन, नमामि गंगे परियोजना जिला समन्वयक अमित मिश्रा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button