पाकुड़

विधायक निशात आलम ने घेराबाड़ी गांव में की जनसभा, महिलाओं ने रखीं समस्याएं

MLA Nishat Alam held a public meeting in Gherabari village; women raised their concerns.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़ सदर प्रखंड की रजचंद्रपुर पंचायत अंतर्गत घेराबाड़ी गांव में रविवार, 15 नवंबर 2026 को विधायक निशात आलम ने ग्रामीणों के साथ आम बैठक की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, नाली निर्माण, पीसीसी सड़क और चापाकल जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के समक्ष मुद्दों को उठाने और समाधान के लिए हरसंभव पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। बैठक में जिला अध्यक्ष कुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम, प्रखंड सचिव मोतिउर रहमान सहित जलाउद्दीन शेख, सफीक शेख, शरीफ मोमिन, रहीम मोमिन, तारिक शेख एवं कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button