बरेली
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का किया स्वागत
प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन के लिए रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बरेली एयरपोर्ट पहुंचे। बरेली कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों के साथ पुष्प गुच्छ भेंट कर उप मुख्यमंत्री का स्वागत-अभिनंदन किया। उनसे संगठन की मजबूती पर सकारात्मक चर्चा की।
इसके बाद एमबी इंटर कॉलेज मैदान में एमएलसी बहोरन लाल मौर्य द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर जनप्रतिनिधियों के साथ प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, सांसद छत्रपाल गंगवार, राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, जिला प्रभारी दिनेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. डीसी वर्मा, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडे, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा एवं राम मूर्ति मौर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




