पाकुड़

धान कटनी को लेकर दो पक्षों में विवाद, प्रशासन ने लगाई रोक

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़ अंचल अन्तर्गत मटिया पहाड़ी मौजा में जमीन पर धान कटनी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है। प्रथम पक्ष ने आरोप लगाया है कि जमीन उनकी है, लेकिन दूसरे पक्ष द्वारा जबरन धान की कटाई की जा रही है। उनका कहना है कि उन्हें खेत में धान रोपनी तक नहीं करने दी गई और अब धमकी के कारण वे खेत जाने से भी डर रहे हैं। मामले की सूचना पर अंचल निरीक्षक तनुजा पुजहार एवं थाना के एएसआई अयोध्या सिंह पुलिस बल के साथ विवादित स्थल पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान एक खेत में धान की कटाई हो चुकी थी, जबकि अन्य खेतों में धान लगा हुआ पाया गया। प्रशासन ने दूसरे पक्ष को विवाद का निपटारा होने तक धान कटाई नहीं करने का निर्देश दिया और आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अंचल निरीक्षक तनुजा पुजहार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद है। अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर स्थल निरीक्षण किया गया है। प्रशासन की ओर से मजदूरों के माध्यम से धान कटवाकर सुरक्षित रखा जायेगा। जमीन का फैसला होने के बाद ही धान अथवा उसकी राशि वास्तविक रैयत को सौंपी जायेगी।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button