बरेली

निरीक्षण की तैयारी पूरी, साहब ही नहीं आए 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिला अस्पताल में आज सुबह से ही ऐसा नजारा था, जैसे अस्पताल नहीं, दुल्हन का घर सज रहा हो। सीएमओ ऑफिस से लेकर ओपीडी, इमरजेंसी और हर वार्ड तक सफाई का ऐसा अभियान चला कि गंदगी और बदबू को ही छिपा दिया गया।
गलियारे चमक रहे थे, फाइलें मुस्कुरा रही थीं और सीएमओ से लेकर चपरासी तक सब अपनी-अपनी ड्यूटी पर ऐसे मुस्तैद थे, जैसे अभी-अभी नौकरी मिली हो। वजह थी, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के अचानक निरीक्षण की खबर। खबर अचानक थी, लेकिन अस्पताल को पहले से पता थी। यही इस निरीक्षण की सबसे बड़ी खासियत थी।
सुबह से दोपहर तक अधिकारी इंतजार करते रहे, सफाई होती रही, कमियां छिपाई जाती रहीं। मरीज सोचते रहे कि आज तो अस्पताल बदला-बदला लग रहा है, काश रोज ही कोई साहब आने वाले हों। मगर दोपहर बाद पता चला कि साहब जिला अस्पताल आए ही नहीं। वह प्लाईवुड फैक्ट्री के उद्घाटन और वकीलों के कार्यक्रम में चले गए।
सवाल यही है कि जब निरीक्षण ही नहीं हुआ, तो यह तैयारी किसके लिए थी? क्या अस्पताल की सफाई सिर्फ साहब के लिए होती है, मरीजों के लिए नहीं  ?..
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button