विधायक सुरेश्वर सिंह व अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा।

भारत माता की जय से गूंजा आसमान।
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बहराइच। वीर सैनिकों के सम्मान में बृहस्पतिवार को महसी विधानसभा में शौर्य तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर पदयात्रा में शामिल हुए। लोगों ने सैनिकों के सम्मान में भारत माता के जयकारे लगाए। महसी तहसील प्रांगण से पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। यह पदयात्रा महराजगंज, गोसाईंनपुरवा, विष्णू पुरवा चौराहा होते हुए महसी कस्बा पहुंची। बैंड बाजे के साथ बीच हजारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर यात्रा में शामिल हुए। भारत माता व वंदे मातरम के गगन भेदी जयकारे लगाए गए। विधायक ने ब्लाक परिसर में लगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिलापट्ट पर पुष्प अर्पित कर यात्रा वीर सपूतों को याद किया। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि हमारे सैनिकों ने पड़ोसी देश पाकिस्तान में पनाह लिए आतंक वादियों के ठिकानों को नष्ट किया है। पदयात्रा में नानपारा चीनीमिल के डायरेक्टर अखंड प्रताप सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक अरुणेंद्र सिंह अंकित,प्रमुख प्रतिनिधि तेजवापुर रमाकर पांडेय, मंडल अध्यक्ष संजय त्रिवेदी, विद्याधर बाजपेई, शैलेंद्र सिंह, मुख्तियार चौहान, बीडीओ महसी हेमंत यादव,शशिकांत बाजपेई, सर्वजीत सिंह, प्रदीप सैनी,धर्मेंद्र शुक्ल, रामकुमार बाजपेई, धीरेन्द्र प्रताप सिंह बेटू,विजय सिंह, अभिजीत मिश्रा,गौरव सिंह चौहान, संजय त्रिपाठी समेत भारी संख्या लोग मौजूद रहे।