बरेली
सपा ने मनाया संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस, सामाजिक न्याय का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी के युवा संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संविधान, लोकतंत्र, समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संविधान मान स्तंभ सामाजिक सम्मान, अधिकार, समानता और न्याय का प्रतीक है। समाजवादी विचारधारा हमेशा संविधान की मूल भावना और पीडीए समाज के अधिकारों, सम्मान व भागीदारी के लिए संघर्ष करती रही है। संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में समाजवादी युवजनसभा के जिलाध्यक्ष डॉ. मोहित भारद्वाज, लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष भुवनेश यादव, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष एजाज अहमद और छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा सहित अरविंद पाल, अभिषेक कुमार, गौरव प्रजापति, लवजीत चौधरी, कृष्ण यादव, चौधरी किशन यादव, देवाशीष आदि मौजूद रहे।



