हजारीबाग
चुरचू प्रखंड को फाइलेरिया व टीबी मुक्त बनाने को लेकर बीएलटीडीएफ की बैठक आयोजित।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग चुरचू प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चुरचू में शुक्रवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम एवं टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स (बीएलटीडीएफ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक ने की। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र को फाइलेरिया व टीबी मुक्त बनाने को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए इस
बैठक में जिला परिषद सदस्य वासुदेव करमाली, बीडीओ सह सीओ व सीडीपीओ ललित राम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक राम, विजय कुमार, अंगो पंचायत के पूर्व मुखिया धनेश्वर सिंह तथा डॉ. सरोज कुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मी व विनोद कुमार (आईटी), रूपलाल कुमार (एमटीएस), आनंद कुमार, शिवम कुमार सहित मलेरिया, कुष्ठ एवं टीबी कार्यक्रम से जुड़े कर्मी व अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे।



