मोहिउद्दीनपुर में बाल मेले का आयोजन
ग्राम प्रधान विजय नामदेव ने बच्चों को फल वितरित कर मनाया जन्मदिन

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ग्राम प्रधान विजय नामदेव का जन्मदिन रहा। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को फल वितरित किए और बच्चों के बीच केक काटने एवं खुशियां साझा करने के बजाय उनके साथ समय बिताकर अपना जन्मदिन विशेष अंदाज में मनाया। उनके इस सराहनीय प्रयास से बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
इस अवसर पर उपज पत्रकार संगठन के अध्यक्ष अजय चौधरी, आशुतोष वशिष्ठ, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुबाला, अनुज जैन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता तथा सहायिका पद्मा सहित विद्यालय एवं आंगनबाड़ी से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला, वहीं ग्राम प्रधान विजय नामदेव ने बच्चों के बीच जन्मदिन मनाकर सामाजिक सहभागिता और बाल प्रोत्साहन का प्रेरणादायक संदेश दिया।



