मेरठ

वेंक्टेश्वरा में संविधान गौरव दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, युवाओं को दिलाई कर्तव्यों की शपथ

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ विषय पर जुटे देशभर के शिक्षाविद और कानूनविद, सांसद कंवर सिंह तंवर ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में संविधान गौरव दिवस-2026 पर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर ने युवाओं को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के साथ संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई।

एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद कंवर सिंह तंवर, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, संगम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) पीके डायसोरा, मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) करुणेश सक्सेना, कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे और अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार देता है। समानता के अधिकार के कारण ही सामान्य पृष्ठभूमि का व्यक्ति प्रधानमंत्री और आदिवासी समाज की महिला राष्ट्रपति बन सकती है। उन्होंने युवाओं से अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को समझने और राष्ट्र निर्माण में जुटने की अपील की।

प्रो. पीके डायसोरा ने कहा कि भारत स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित युवाओं का देश है, जिनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। प्रो. करुणेश सक्सेना ने कहा कि दुनिया भारत की ओर वैश्विक नेतृत्व की उम्मीद से देख रही है। डॉ. राजीव त्यागी ने संविधान को मजबूत लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का आधार बताया।

संगोष्ठी में प्रो. (डॉ.) मधु चतुर्वेदी, प्रो. विष्णु शर्मा सहित देशभर से आए शिक्षाविदों और कानूनविदों ने संविधान के मूल्यों, समानता और राष्ट्रीय एकता पर विचार रखे। संस्थापक एवं कुलाधिपति सुधीर गिरि ने डॉ. राजीव त्यागी के साथ अतिथियों को शॉल और अशोक स्तंभ भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रो. मानस रंजन, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. कमोलिका, तनुश्री व्यास, साक्षी अवस्थी, प्रांशुल सेठी, मेरठ परिसर निदेशक डॉ. पंकज सिंह और मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन विधि विभाग के प्रो. (डॉ.) राजवर्द्धन सिंह ने किया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button