बुलंदशहर

नगर पंचायत औरंगाबाद नहीं दे रही आर टी आई का माकूल जवाब 

अधिवक्ता ने लगाई राज्य सूचना आयोग में अपील 

भृष्टाचार का खुलासा करने के लिए दिलवाओ सही जबाब 
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर निवासी एक अधिवक्ता ने नगर पंचायत औरंगाबाद के अधिशासी अधिकारी से जन सूचना अधिकार के अंतर्गत सूचनाएं उपलब्ध कराने की मांग की। नगर पंचायत द्वारा जबाब नहीं देने पर ए डी एम प्रशासन से अपील कर जबाब दिलाने की गुहार लगाई। ए डी एम प्रशासन द्वारा निर्देश दिए जाने पर  सूचना उपलब्ध कराने में नगर पंचायत का कार्य बाधित होने और निजी सूचना बताकर सूचना उपलब्ध कराने से इंकार कर दिया। अधिवक्ता ने राज्य सूचना आयोग में अपील दाखिल कर नगर पंचायत औरंगाबाद से भृष्टाचार के खुलासे के उद्देश्य से मांगी गई सूचना दिलाने की गुहार लगाई है।
अधिवक्ता निखिल सिंघल ने जनसूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत नगर पंचायत औरंगाबाद के अधिशासी अधिकारी से दिनांक 29 जुलाई 26 को विगत तीन वर्षों की आडिट रिपोर्ट व  बेलेंसशीट की फोटो कॉपी, विगत तीन वर्षों में बोर्ड मीटिंगों में पास हुए प्रस्तावों की फोटो प्रतियां, तथा विगत दो वर्षों में टैंट कार्यों में हुए खर्चों के बिलों की फोटो प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की थी।
निखिल सिंघल ने बताया कि 30 सितंबर 26 तक नगर पंचायत के सर्वेसर्वाओंं ने हैकडी दिखाते हुए आर टी आई का जबाब देना गवारा नहीं किया जबकि जन सूचना अधिकार अधिनियम के अंतर्गत सरकारी विभागों को प्रत्येक आर टी आई आवेदन का 30 दिन की अवधि में जबाब देना अनिवार्य किया गया है। अक्टूबर 26 में नगर पंचायत की इस मनमानी के खिलाफ ए डी एम प्रशासन को अपील दाखिल की गई जिसपर उन्होंने अपने पत्रांक 618 दिनांक 1अक्टूबर 26 द्वारा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उक्त आदेश दिए जाने पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने अपने पत्रांक 257 दिनांक 22अक्टूबर 26 द्वारा  आडिट रिपोर्ट और बोर्ड मीटिंग में पास प्रस्ताव आदि की सूचना देने से यह कर इंकार कर दिया कि सूचना इतनी विस्तृत है कि उसके संकलन करने में नगर पंचायत का कार्य बाधित हो जायेगा  टैंट कार्यों पर हुए व्यय के बिलों को यह कह कर देने से मना कर दिया गया कि सूचना निजी होने के चलते नहीं दी जा सकती है।
निखिल सिंघल ने बताया कि नगर पंचायत में लगभग एक सौ बीस कर्मचारियों की भारी-भरकम फौज तैनात होने के बावजूद कुछ अभिलेखों की फोटो प्रतियां उपलब्ध कराने में भी यदि किसी सरकारी विभाग का काम बाधित होने की आशंका जताई जाती है तो फिर जन सूचना अधिकार अधिनियम का आखिर क्या औचित्य है। नगर पंचायत के द्वारा टेंट लगवाना निजी सूचना किस कानून के अंतर्गत आती है।
एडवोकेट निखिल सिंघल ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के रवैए को जन सूचना अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के खिलाफ बताते हुए राज्य सूचना आयोग में अपील दाखिल कर नगर पंचायत के सर्वेसर्वाओ से मांगी गई सूचनाएं दिलाने की गुहार लगाई है। उन्होंने मामला भृष्टाचार से जुड़ा होने के चलते सूचना उपलब्ध नहीं कराये जाना बताया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button