बरेली
बरेली एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव का स्वागत
बरेली के अनुशासन और पीडीए पदयात्रा की अखिलेश ने की सराहना

संभल जाते और लौटते समय नेताओं से मिले, चुनाव की तैयारी में जुटने का दिया संदेश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को लखनऊ से संभल जाते समय बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर के दौरान पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से मिले। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर अखिलेश यादव ने बरेली की पार्टी के अनुशासन की सराहना की। उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती से शुरू हुई मुलायम सिंह यादव पीडीए जनचेतना पदयात्रा के सफल आयोजन और जिले की सभी विधानसभाओं में इसे निरंतर आगे बढ़ाने के प्रयासों के लिए जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव की विशेष रूप से प्रशंसा की।
संभल से वापसी के दौरान भी उन्होंने वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। सभी को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी मजबूती से जुटने का संदेश देते हुए कहा कि सभी नेता और कार्यकर्ता आपसी एकजुटता, मेहनत और लगन के साथ पार्टी को मजबूत करें। इस दौरान विधायक शहजिल इस्लाम, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, पंडित आरके शर्मा, सुल्तान बेग, इस्लाम साबिर, विजयपाल सिंह, पूर्व महापौर डॉ. आईएस तोमर, जिला महासचिव राजकुमार पाल, महानगर महासचिव दीपक शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, डॉ. देवेंद्र सिंह यादव, कीर्ति कश्यप, अमित राज सिंह, डॉ. विजय यादव, पूनम सेन, डॉ. पूनम गंगवार, शालिनी सिंह, हरीश लखा सहित कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।




