पत्रकार प्रकाश दुबे को मातृत्व शोक, पंचतत्व में विलीन सत्यवंती दुबे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।
बालाघाट। जिले के पत्रकार बालाघाट निवासी पत्रकार प्रकाश दुबे की माताजी सत्यवंती दुबे का निधन सोमवार की अलसुबह हो गया। वे पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थी, गत दो दिवस से गोंदिया के नीजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शाम को किया गया।
जानकारी अनुसार, सत्यवंती दूबे पति धनेश्वर प्रताप दुबे उम्र 72 वर्ष दिनदयाल पूरम कालोनी बालाघाट निवासी हैं, जिन्होने दुबे परिवार को एकसूत्र में बांधे हुए रखी थीं, उन्होने अपने पिछे तीन पुत्रों एवं बेटी-बहनोई जिसमें पुत्र दिलीप दुबे, नंदकिशोर दुबे, पत्रकार प्रकाश दुबे व बहनोंई सुधीर तिवारी का भरापूरा परिवार को छोड़ गई, उनके निधन से दुबे परिवर में शोक की लहर हैं। उनके देह शरीर का अंतिम संस्कार 2 जून की शाम 5 बजे रिती रिवाज के अनुसार बालाघाट के जागपुर घाट में पंचतत्व में विलीन हो गई। इस मौके पर उपस्थित जनों के द्वारा श्रृद्धाजंली अर्पित की गई।