जामताड़ा

नारायणपुर के चिरूडीह में सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित ग्रामीणों ने मुआवज़े की किया मांग

Villagers affected by road widening in Chirudih of Narayanpur demanded compensation

सिराज अंसारी
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो। जामताड़ा। जिले के नारायणपुर प्रखण्ड अन्तर्गत चिरूडीह गांव में सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर घर और ज़मीन के उचित मुआवज़े की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क विस्तार के कारण उनके मकान और ज़मीन प्रभावित हो रही है, लेकिन अब तक न कोई मुआवज़ा दिया गया है और न ही सर्वेक्षण किया गया। ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए आवेदन में उल्लेख है कि प्लॉट संख्या 666, 667, 669 और 03, मौजा चिरूडीह में कई लाभुकों की संपत्ति इस परियोजना की चपेट में आ रही है। इनमें सलीम मियाँ, सोखिना बीबी, अलाउदीन मियाँ, सहादत मियाँ, हाफिज मियाँ और नसरुल अंसारी शामिल हैं। लोगों ने बताया कि वे वर्षों से यहाँ रह रहे हैं और अब बिना किसी सूचना और मुआवज़ा के उनकी ज़मीन और मकान का हिस्सा काटा जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पहले ज़मीन की मापी की जाए, फिर मुआवज़ा निर्धारित कर भुगतान किया जाए और निर्माण कार्य से पहले उनकी सुरक्षा और अधिकार सुनिश्चित किया जाए। इस आवेदन पर सदाम अंसारी, अजमल अंसारी, अयूब मियाँ, आशिक अंसारी, जाकिर अंसारी, जमालुद्दीन मियाँ, रहीमुद्दीन अंसारी सहित कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर आपत्ति दर्ज की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button