गोड्डा

सुरजीत एवं मनीष को मिला स्टेट ब्लड हीरो सम्मान 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : जिला स्तर पर रक्तदान सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए जिला प्रशासन गोड्डा द्वारा विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर रक्तवीर का सम्मान पाने के बाद गोड्डा के दो ब्लड हीरो सुरजीत झा एवं मनीष कुमार चौबे का सम्मान मंगलवार को झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा आईपीएच कांफ्रेंस हॉल, नामकुम रांची में बतौर स्टेट ब्लड हीरो किया गया। विभिन्न खेल, साहित्यिक, कला – संस्कृति एवं सामाजिक संस्था प्रमुख श्री झा एवं इसीएल शेफाली आईटीआई के अध्यापक श्री चौबे की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी सह पूर्व उपायुक्त हर्ष मंगला, देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, कोडरमा उपायुक्त ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी डॉ० प्राण महतो, ब्लड सेंटर प्रभारी चिकित्सक डॉ० आकाश कुमार, स्टेट कैरम एसोसिएशन ऑफ झारखंड की अध्यक्षा डॉ० प्रभा रानी प्रसाद, डॉ० तारा शंकर झा, सेवानिवृत आरडीडीई अच्युतानंद ठाकुर, लोक मंच सचिव सर्वजीत झा “अंतेवासी”, हॉकी गोड्डा के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, ज्ञानस्थली के निदेशक समीर दुबे, झारखंड दिव्यांग क्रिकेट संघ के महासचिव मनीष कुमार सिंह, टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अमित राय, जिला स्लिंगशॉट संघ सचिव अखिल कुमार झा, आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी आशुतोष झा, उपाध्यक्षा संगीता कुमारी, संयुक्त सचिव ऋषितोष झा, आकाश कुमार, सदस्य प्रीतम झा एवं पंकज यादव, कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष धनंजय त्रिवेदी एवं संजीव कुमार झा, संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार, भानु प्रताप सिंह एवं सुभाष चंद्र दास, सदस्य स्नेहलता पाठक एवं विनायक झा, जोहार कलमकार मंच झारखंड की अध्यक्षा डॉ० ममता बनर्जी, रैनबो म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों में राजीव कुमार, अमित झा “बिट्टू”, अंकिता दूबे एवं सचिन झा, साहत्यकारों में डॉ० नूतन झा, मौसम ठाकुर, डॉ० ब्रह्मदेव कुमार, शैलेंद्र प्रसाद, फूल कुमारी, सोनम झा, अर्पणा कुमारी एवं शैलेंद्र राम, समर्थ सेवा क्लब की रिम्मी कुमारी, अंजली आहना, रूपम झा, उर्मिला एवं मीनाक्षी कुमारी, प्रसिद्ध पहलवान राहुल कुमार एवं रौशन कुमार साह के अलावा परिजनों में अग्रज अजीत कुमार झा, बिमल नंदिनी ठाकुर, प्रियदर्शिनी झा, कुमार दीपक, समरजीत झा, आलोक कुमार झा, अमित ठाकुर, राजलक्ष्मी झा, दुर्गेश झा, नम्रता झा एवं दुर्गविजय झा ने इसे गोड्डा के लिए अत्यंत गौरव की बात कही है।
ब्लड हीरो श्री झा ने उक्त सम्मान लिए जिला से चयनित किए जाने के लिए उपायुक्त अंजली यादव, सिविल सर्जन डॉ० अनंत कुमार झा एवं ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. आकाश के प्रति हार्दिक कृतज्ञता प्रकट की है। श्री झा ने बताया की झारखंड के प्रत्येक जिला से उक्त सम्मान के लिए जिला प्रशासन द्वारा दो रक्तवीरों का चयन कर उनका नाम झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी को भेजा गया था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button