मथुरा
मेट्रो की तर्ज पर मथुरा-कासगंज रेलवे लाइन का होगा दोहरीकरण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा : कासगंज के बीच रेल ट्रैक का दोहरीकरण के लिए ट्रैक का आंतरिक सर्वे पूरा कर लिया गया है। ट्रैक और उसके आसपास की जगह का ले आउट भी तैयार है। इज्जतनगर मंडल के रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जिले में हाथरस शहर, मुरसान और मथुरा के राया में दूसरा ट्रैक बनाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में इन स्थानों पर एक एलिवेटेड ट्रैक बनाने का निर्णय लिया गया है। मथुरा से कासगंज के बीच 105 किलोमीटर तक के लिए हर एक मीटर का डिजायन तैयार किया जाएगा। इसके लिए करीब 2.10 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा. फिलहाल इस रेल खंड पर रोज पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इनके अलावा 12 जोड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन भी इससे गुजरती हैं. दोहरीकरण के बाद इस मार्ग पर एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। मथुरा से कासगंज तक एलिवेटेड ट्रैक बनने से ट्रेन से सफर करने वाली यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। मथुरा से कासगंज तक एलिवेटेड ट्रैक बनने से ट्रेन से सफर करने वाली यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। हजारों की संख्या में जो यात्री सफर करते हैं। ट्रैक दोहरीकरण से ट्रेनों के संख्या में इजाफा होगा जिससे श्रद्धालुओं को आने में कोई दिक्कत ना हो। राया में लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी. मथुरा से कासगंज तक बनने वाले एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण कार्य को जैसे ही मंजूरी मिली। रेलवे के अधिकारियों ने काम तेज कर दिया और ट्रैक की जड़ में आने वाले आसपास की जमीन को रेलवे खाली करने का प्लान बना रही है। वहीं रेलवे की जमीन से अधिक जमीन अगर ट्रैक की जड़ में आती है, तो इसका अधिग्रहण भी रेलवे के अधिकारी करेंगे।



