रामपुर शाहबाद

तहसील परिसर में पानी का प्याऊ खराब बूंद बूंद को तरसे लोग

काश्तकार ,वादकारी और अधिवक्ता हुए गर्मी में प्यास से बेहाल।

नेशनल प्रेस टाइम ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। आपको बताते चलें तहसील शाहाबाद में पीने के पानी के तीन प्याऊ लगे हुए हैं जिसमें एक प्याऊ सांसद निधि से लगा हुआ है और एक प्याऊ विधायक निधि से लगा हुआ है इसके साथ ही तहसील गेट पर एक पूरे नगर पंचायत की ओर से लगा हुआ है वहीं तहसील कैंपस में दो सरकारी हैंड पंप है जिनका पानी पीने योग्य नहीं है भाई आपको बताते चलें इन तीनों प्याऊ में आए दिन खराबी आती रहती है सांसद निधि से लगे प्याऊ की मोटर फूंक गई है विधायक निधि से लगे एसडीएम कार्यालय के सामने वाले प्याऊ का कूलर और सप्लाई दोनो खराब है जबकि नगर पंचायत की ओर से गेट पर लगे प्याऊ का तन के नीचे से फटा हुआ है जिसका पानी नहीं रुकता है इसके साथ ही तीनों प्याऊ की अभी तक कोई सफाई नहीं हुई है पानी दूषित होने से भी अधिवक्ताओं को इन्फेक्शन की समस्या हो गई है ताजा मामले में बैनामा लेखक रेखा रानी शर्मा को गले में इन्फेक्शन की समस्या हुई है उन्होंने बताया कि पानी पीने से उनको यह दिक्कत हुई है एक निजी अस्पताल में उनका ट्रीटमेंट चल रहा है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button