मेरठ

आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने आयोजित की ‘मॉक पार्लियामेंट’

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा “25 जून – आपातकाल के काले अध्याय का 50वां वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर एक संभाग स्तरीय मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ स्थित अटल सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री, वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के. पी. सिंह मालिक द्वारा दीप प्रज्वलन एवं उद्बोधन के साथ हुआ। उन्होंने युवाओं को लोकतंत्र की रक्षा में सजग भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणाकोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन विमल शर्माभाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंद्र सोमप्रवासी प्रदेश मंत्री दीपक मल पटेलपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंहभाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाह एवं जिलाध्यक्ष भाजयुमो मोहन किनोनी सहित अनेक गणमान्य नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का कुशल संचालन वीनस शर्मा ने किया, जिन्होंने पूरे सत्र को अनुशासित और प्रभावशाली तरीके से आगे बढ़ाया।

‘मॉक पार्लियामेंट’ के माध्यम से युवाओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप में समझा और आपातकाल के ऐतिहासिक सन्दर्भों को रेखांकित किया। कार्यक्रम में युवाओं ने विपक्ष और सत्ता पक्ष की भूमिका निभाते हुए समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र की रक्षा केवल इतिहास को जानने से नहीं, बल्कि सक्रिय भागीदारी से होती है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button