लातेहार

डाढ़ा निवासी समाजसेवी सौराज कुमार सिंह का आकस्मिक निधन, इलाके में शोक की लहर

Sudden death of social worker Sauraj Kumar Singh of Dadha, wave of mourning in the area

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार, बारियातू । डाढ़ा ग्राम निवासी सह प्रकाश राम समर्थक सौराज कुमार सिंह 60 वर्ष का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। घटना बारियातू ग्राम स्थित उनके नवनिर्मित आवास पर घटी। इस हृदयविदारक समाचार से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सौराज कुमार सिंह सुबह से बिल्कुल स्वस्थ थे और सामान्य दिनचर्या में व्यस्त थे। दोपहर करीब दो बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल परिजनों द्वारा उन्हें आनन-फानन में बालूमाथ अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक सौराज कुमार सिंह क्षेत्र में अपने मिलनसार व्यवहार, सामाजिक कार्यों में सहभागिता और साफ-सुथरी छवि के लिए जाने जाते थे। उन्होंने हमेशा जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई थी, जिससे वे क्षेत्र के लोगों के बीच विशेष सम्मान प्राप्त करते थे। उनके असामयिक निधन पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों एवं राजनीतिक नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष लव कुमार ने उन्हें समाज का सजग प्रहरी बताया। वहीं देवनंदन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, रमेश राम, लाल आशिष नाथ शाहदेव,हाजी खोबैब,मो सोहेल,मो नेसु,ब्रजमोहन राम, पवन प्रसाद, बजरंग प्रसाद, सत्येंद्र कुमार सिंह, मो अफाक, हाजी रकीब, कन्हाई प्रसाद सिंह, सतिश सिंह, सोनु प्रजापति, धिरज राणा, शिवमंगल सिंह, बालदेव प्रसाद, संजय सिन्हा, रघुनंदन ठाकुर, बीडीओ अमित कुमार पासवान, थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह समेत कई अन्य समाजसेवियों और ग्रामीणों ने गहरी संवेदना प्रकट की है। सभी ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।शोकाकुल परिजनों के प्रति लोगों ने संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन घड़ी को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button