अमरोहा

हसनपुर में स्कॉर्पियो-बैलगाड़ी की टक्कर में किसान की मौत

हादसे में बैल की भी गई जान, पत्नी की हालत गंभीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर : कोतवाली क्षेत्र के अमरोहा मार्ग पर स्कॉर्पियो और बैलगाड़ी की टक्कर में एक किसान की मौत हो गई। बुधवार सुबह रझौंहा गांव के पास यह हादसा हुआ। रझौंहा निवासी हरिओम सिंह अपनी पत्नी साकोष देवी और बेटी गीता के साथ बैलगाड़ी से हरा चारा लेने खेत जा रहे थे।
पुलिस चौकी के नजदीक सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बैलगाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए और बैल की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरिओम की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार को मेरठ में उपचार के दौरान 50 वर्षीय हरिओम की मौत हो गई। उनकी पत्नी की हालत अभी भी गंभीर है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button