
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : शहर के पक्का बाग इलाके में एक व्यापारी की दुकान से चोरी की वारदात सामने आई है। सोमवार सुबह करीब चार बजे एक नकाबपोश चोर ने पानी का कारोबार करने वाले व्यापारी संजय गर्ग की दुकान को निशाना बनाया। चोर ने दुकान के गल्ले से 1 लाख 25 हजार रुपए की नकदी चुरा ली।
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में नकाबपोश चोर दुकान के गेट का लॉक काटते हुए साफ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारी कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी पंकज तोमर के अनुसार पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान में जुटी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।


