अमरोहा

हसनपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव शुरू

शिवाला मंदिर से शेखुपुर झकड़ी तक निकली कलश यात्रा, श्रद्धालुओं का जनसैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर : गांव शेखुपुर झकड़ी में स्वामी राम प्रसाद उदासीन समाधि ट्रस्ट पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं श्री राम कथा का आयोजन शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम 30 जून से 10 जुलाई तक चलेगा। सोमवार शाम 5 बजे शिवाला मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली गई।
विभिन्न आकर्षक झांकियां निकाली
यात्रा झकड़ी अड्डा और मुबारकपुर कलां मार्ग से होते हुए समाधि बाबा लालचंद स्वामी प्रसाद शेखूपुर झकड़ी तक पहुंची। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। कलश यात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इनमें राधा कृष्ण नृत्य, शिव पार्वती नृत्य, राम दरबार, हनुमान और शंकर काली तांडव शामिल थे।
श्री राम कथा का प्रवचन पंडित छविनाथ दुबे करेंगे। कथा 1 जुलाई से शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक होगी। कार्यक्रम में स्वामी कपिल मुनि महाराज, डॉ जितेंद्र सिंह, अनुराग त्यागी, सर्वेश ठाकुर, कुवरपाल सिंह, स्वामी उमेश मुनि, स्वामी कृष्ण मुनी और महंत कोठारी स्वामी राजेंद्र मुनि समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button