रामपुर शाहबाद
किसान सम्मान निधि की सूचियों में फर्जीवाड़ा लेखपाल संघ ने तहसीलदार ज्ञापन सौंपा

नेशनल प्रेस टाइम ,ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। पीएम किसान सम्मान निधि की सूचियों में वृहद स्तर पर फर्जीवाड़े की बात कहते हुए लेखपाल संघ में तहसीलदार अमित कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि सत्यापन के लिए लेखपालों के पास अभिलेख होने चाहिए। वही सूची में खसरा संख्या अंकित होनी चाहिए। ज्ञापन में 5 सूत्री मांगे रखी गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में तहसील अध्यक्ष राहुल कुमार, तहसील मंत्री रमन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष तौकीर अहमद, उपमंत्री मनोज यादव आदि रहे।


