अमरोहा

हसनपुर रोडवेज बस स्टैंड का एआरएम ने किया निरीक्षण

शौचालय में गंदगी मिली, सफाई कर्मी को लगाई फटकार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर नगर स्थित राजकीय रोडवेज बस स्टैंड पर शुक्रवार को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केसी गौड़ ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालय में गंदगी देखकर उन्होंने सफाई कर्मी प्रेम सिंह को फटकार लगाई
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि रोडवेज परिसर में उगी घास और शौचालय में गंदगी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए पेयजल की व्यवस्था और बैठने की सुविधाओं का भी जायजा लिया।
निरीक्षण गजरौला अड्डे पर स्थित बस स्टैंड में किया गया। अधिकारी ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button