अमेठी
प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर दिया गया जीएसटी कार्यालय पर ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी । मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर पूरे प्रदेश के जी एस टी कार्यालय पर संगठन के जिलाध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों द्वारा भारत सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को जी एस टी में व्यापारियों को तमाम कठिनाईयों और संसोधन मे समाधान हेतु ज्ञापन दिया गया। उसी कड़ी में अमेठी जनपद में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद अमेठी के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में अमेठी जनपद में जी एस टी कार्यालय पर सहायक कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव को समस्त पदाधिकारियों के साथ ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर जिला संरक्षक राकेश लोहिया, जिला वरिष्ठ महामंत्री सुशील जायसवाल, युवा जिला महामंत्री पवन वैश्य, संदीप अग्रहरि, जियाउल अंसारी, हनी जायसवाल आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।



