असम

असम के तिनसुकिया के सदिया सम-जिले के दूरदराज़ गाँवों में ‘धरती आबा जन-भागीदारी अभियान’ का व्यापक कार्यक्रम। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

असम : दूरदराज़ पिछड़े क्षेत्रों के जनजातीय लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए शुरू किए गए केंद्र सरकार के ‘धरती आबा जन-भागीदारी अभियान’ के तहत मंगलवार को असम के तिनसुकिया के सदिया सम-जिले के सदिया और सैखोवा विकास खंड के कई गाँवों में जनसभा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सदिया के बुड़ा-बुड़ी गाँव पंचायत कार्यालय के पास खुले मंच पर, सैखोवा के मेगेला गाँव पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में, डिराक गाँव पंचायत के चुमोनी चापरी खेल मैदान में और मैथोंग गाँव पंचायत के सौरु मैथोंग खुले मंच पर लगभग एक ही समय में ये कार्यक्रम हुए। इन कार्यक्रमों में विभिन्न विकास विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और लोगों को बताया कि वे किस तरह से सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इस मौके पर कार्यक्रम स्थल पर एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर और आधार सेवा केंद्र स्थापित किया गया। साथ ही, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कार्ड वितरण, क्षय रोग की जांच, आयुष्मान भारत परिचय पत्र (आभा) बनवाने, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा नए पात्र लाभार्थियों से राशन कार्ड के लिए आवेदन या जानकारी एकत्र करना, कृषि विभाग द्वारा नए लाभार्थियों को पीएम किसान और किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान करना, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नए जॉब कार्ड वितरण जैसे कार्य भी वहीं पूरे किए गए। गौरतलब है कि इस महीने भर चलने वाले कार्यक्रम के तहत बुधवार को अमरपुर गाँव पंचायत के तहत खेरनीबाड़ी मुरोंघर और मार्गेरिटा विकास खंड के तहत जागुन गाँव पंचायत के लिचांग नामफाई गाँव के खेल मैदान में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए। आज बुधवार को सदिया के अंबिकापुर, अमरपुर और आधाइमुरिया गाँव पंचायत क्षेत्रों में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button