खैरथल

लूट की वारदात में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

व्यापारियों ने दी चेतावनी – अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मंडी रहेगी अनिश्चितकालीन बंद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 खैरथल : शहर की अनाज में मुनीम के साथ ढाई लाख रुपए की हुई सोमवार को लूट की घटना के तीनदिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस लुटेरों का कोई सुराग नही लगा पाई है वही पुलिस मात्र सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है!
 पुलिस द्वारा एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया है जिसमे लूट कांड में मौजूद दो बदमाशों के अलावा एक अन्य बदमाश भी बाइक पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है,उसकी पहचान के लिए फुटेज जारी किये गए है
दूसरी ओर मंडी व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा कि बुद्धवार को व्यापार समिति कार्यकारिणी तथा 11 प्रमुख व्यापारियों की एक आपात बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यह गहरा आक्रोश प्रकट किया गया कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन ही मिले हैं, जबकि अपराधियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।कुछ व्यापारियों ने नेताओं पर भी सवाल उठाये कि दिनदहाड़े शहर में वारदात हुई फिर जनप्रतिनिधि कोई कदम नही उठा रहे है कोई सहानुभूति नहीं, ना ही प्रशासन पर दबाब नही दिया जा रहा है
व्यापारियों में व्याप्त आक्रोश और असुरक्षा की भावना को देखते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि यदि दिनांक 10/07/2025 की शाम तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो शुक्रवार दिनांक 11/07/2025 से खैरथल मंडी को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जाएगा।व्यापार कमेटी के अनुसार यह निर्णय मंडी की सुरक्षा एवं व्यापारी समाज की प्रतिष्ठा की रक्षा हेतु लिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button