रामपुर शाहबाद
कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन के साथ राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने कलेक्ट्रेट रामपुर पहुंचकर देश में तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या को रोकने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने हेतु प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम एक ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति में एसडीएम को सौंपा। भारत की सबसे बड़ी समस्या बढ़ती हुई जनसंख्या है जिसे रोकने और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए ही राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष रामपुर राजेंद्र कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पारुल अग्रवाल के साथ-साथ रेनू श्रीवास्तव मुकेश चंद्र गुप्ता मनीष शर्मा नीरज गुप्ता शोभित गुप्ता सुरेंद्र कुमार अर्जुन अशोक गुप्ता सुरेंद्र शर्मा यश सुंदर सिंह विनीत शर्मा सहित अनेकों लोग रहे।



